कसरत करके आप खुद को कोरोना से बचा सकते हैं – मुहम्मद साहिल सैफ़ी

आज पूरी दुनिया मे कोरोना ने अपना कहर बरसाया हुआ है, खासकर के भारत मे। इन सबके बीच मे इंसान घर पे रहते-रहते इतना आलसी हो गया है कि वह खुद से अपना तक काम नही करता। और सबसे बड़ी बात ये है कि इंसान आलस की वजह से अपना इम्युनिटी कमजोर कर रहा है। जी हाँ, ज्यादा आराम करना भी आपके इम्युनिटी को कमजोर कर देता है।

इन सबके बीच कुछ ऐसे कसरत भी है या ये कहें कि कुछ ऐसे शारीरिक विद्या भी हैं, जिनको कर के इंसान अपना इम्युनिटी मजबूत कर सकता है और अपने शरीर को चुस्त और फुर्तीला कर सकता है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही कसरत के बारे में : –

1. योगा – योगा दुनिया का सबसे अच्छा कसरत है जो इंसान को भीतर से लेकर बाहर तक मजबूत और फुर्तीला बनाता है। आदिकाल में हमारे पूर्वजों के पास दवा नही हुआ करता था, वे लोग योगा करके की खुद को इतना मजबूत बना लेते थे कि बीमारी दूर से ही भाग खड़ी होती थी।

2. मार्शल-आर्ट – मार्शल-आर्ट का अभ्यास करना भी बहुत बेहतर है। मार्शल-आर्ट के अभ्यास से आदमी अंदर से मजबूत बन जाता है और अनेकों बीमारियों से लड़ने की छमता भी आ जाती है। मार्शल-आर्ट को चीनी योगा भी कहते हैं, क्योंकि इसके बहुत सारे तरीके योगा से मिलते-जुलते हैं।

3. सीढ़ी चढ़ना – लॉकडाउन में ये तरीका सबसे बेहतर है। अगर को रोजाना एक नियमित मात्रा में सीधी चढ़ता और उतरता है तो ये कसरत इसके इम्युनिटी को मजबूत करने में बहुत लाभदायक होगी। इस कसरत को करने से करने वाले का पैर भी मजबूत होगा।

4. रस्सी कूदना – रस्सी कूद के भी इम्युनिटी को मजबूत किया जा सकता है। रस्सी खुदने से इंसान के अंदर से कैलोरी बर्न होती है और कभी थकावट महसूस नही होता है। इसके साथ ही इंसान खुद को फुर्तीला महसूस करता है और कभी आलसी नही बनता।

5. आत्मकेंद्रित करना – मेडिटेशन यानी आत्मकेंद्रित भी एक कसरत है। इंसान मेडिटेशन करके खुद को तनाव से दूर रख सकता है और इस मुश्किल घड़ी में खुद को सकारात्मक भी रख सकता है। देखने मे ये कसरत नही लगता लेकिन खुद में बहुत बड़ा कसरत है।

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free