खुद को फिट रखना, अपने आप मे एक चुनौती है – मुहम्मद साहिल सैफ़ी

रोज की भाग-दौड़ वाली जिंदगी मे हर इंसान इस बात से बे-खबर होते जा रहा है की उसका फिटनेस उसके लिये कितना जरुरी है। हर इंसान खुद को फिट रखना चाहता है, खुद फिट दिखना चाहता है पर उसकी जरूरतें उसको बीमार कर देती हैं। कुछ लोग खुद को फिट रखने के लिये अपने डाईट को पूरी तरह कम कर देते हैं, पर यह तरीका उनके लिखे घातक हो सकता है। खुद को फिट रखने का कुछ उपाय है, जो ये रहें –

किसी एक खेल से जुड़ जायें – खुद को फिट रखने का यह सबसे अच्छा तरीका है। कोई आदमी अगर खेल से जुड़ जाता है तो वह इसके लिये बहुत फायदेमंद है। एक आदमी अगर दिन मे आधे घण्टे भी किसी खेल का अभ्यास करता है तो वह उसके कैलोरी को बर्न करती हैं और उसको फिट रखने मे मदद करती है। इसके साथ-साथ अगर वो चाहे वो उस खेल मे अपना भविष्य भी बना सकता है।

नींद – स्वस्थ रहने के लिये नींद बहुत ही जरुरी है। आप कितने भी व्यायाम करते हों, अगर आप अच्छी नींद नही लेते तो आपको स्वस्थ नही कहा जायेगा। एक फिट इंसान को कम से कम 6 घण्टे और ज्यादा से ज्यादा 8 घण्टे नींद लेनी चाहिये। अगर कोई इंसान 6 घण्टे से कम या 8 घण्टे से ज्यादा सोता है तो फिर हम उसको फिट नही कहेंगे ।

योग – योगासान करके भी फिटनेस को पाया जा सकता है। भारत मे खुद को फिट रखने के तरीकों मे सबसे पुराने तरीका का नाम योग है। योग करने से कई बिमारी हमारे पास नही आते और कुछ योगासान ऐसे भी होते हैं, जिनको करने से हम रोगों से मुक्ति मिलती है। योग बहुत ही अच्छा तरीका है खुद को फिट रखने का ।

आहार – खान-पान भी फिटनेस का एक राज है। अगर आप वो आहार लेते हैं, जिससे आपके शरीर की माँग पूरी हो जाए, तो फिर आपका आहार बिल्कुल सही है पर इसके विपरीत अगर आप वो आहार लेते हैं जो आपके शरीर के लिये नुक्सानदायक है, तो फिर आपके आहार ही आपके फिटनेस मे बाधा बनेंगी। शराब, सिगरेट, पान-मसाला इत्यादी शरीर के लिये घातक हैं और ये आपको कभी फिट नही बनने देंगे ।

धन्यवाद !

2 thoughts on “खुद को फिट रखना, अपने आप मे एक चुनौती है – मुहम्मद साहिल सैफ़ी”

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free